उत्तरी हरिद्वार में रविवार को एक बड़े हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान जाते-जाते बची। कबीर कुटीर घाट, सप्तऋषि क्षेत्र में घाट के आगे बने टापू पर कुछ पुरुष, महिलाएं व बच्चे स्नान के दौरान जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए।शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ श्रद्धालु कबीर कुटीर घाट के पास स्नान कर रहे थे। अचानक जल स्तर बढ़ने पर वह टापू पर फंस गए। मदद की पुकार लगाने पर स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।टापू पर फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया है। रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में 10 पुरुष, सात महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं, सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है।सूचना पर सप्तऋषि चौकी की पुलिस और जल पुलिस के गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया। तब श्रद्धालुओें की जान में जान आई। पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

