नीर गुड्डू वाटरफॉल क्षेत्र में दिल्ली के पर्यटक दल में शामिल सदस्य गहरी खाई में गिर गया।देर शाम वाटरफॉल से लौटते समय समूह क्यार्की गांव के समीप सनसाइड व्यू प्वाइंट पर रुका हुआ था। इसी दौरान समूह का एक सदस्य प्रेम कुमार ठाकुर पुत्र अशोक कुमार ठाकुर उम्र 20 वर्ष, निवासी नई दिल्ली पैराफिट पर बैठा हुआ था। जिसका अचानक पैर फिसलने से वह लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।अभियान चला एसडीआरएफ टीम ने उसे बचा लिया। टिहरी जिले के कंट्रोल रूम में देर शाम किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीर गुड्डू वाटरफॉल में एक पर्यटक खाई में गिर गया है।टीम ने रोप एवं अन्य रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई और सुरक्षित तरीके से उसे बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गयाइंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि टीम ढालवाला से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान के लिए निकली। बताया कि मौके पर जानकारी मिली कि दिल्ली से 10 लोगों का एक समूह वाटरफॉल घूमने आया हुआ था।

