दून बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी दोपहर 12 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन जोश और उत्साह के बीच हुआ। जहां अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट और अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो चुके हैं और अब पूरी बार एक परिवार की तरह एकजुट होकर विकास और कल्याण के कार्यों में जुटेगी।अध्यक्ष अनिल कुकरेती ने चेंबर के मुद्दे को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी पर बड़ी जिम्मेदारी है। हमें साल 2024 में ही सरकार की ओर से कहा गया था कि आढ़त बाजार के साथ चेंबर भी शिफ्ट करेंगे। चेंबर निर्माण को लेकर हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर समाधान निकालेंगे।

