प्रदेश सरकार ने सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को 314.80 करोड़ रुपये जारी किए हैं।पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर वर्ष 2025-26 की चौथी किस्त के रूप में यह धनराशि जारी की गई है। नगर निगमों के लिए 141.65 करोड़, नगर पालिका परिषदों के लिए 135.91 करोड़ और नगर पंचायतों के लिए 37.04 करोड़ की राशि दी गई है।वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह धनराशि निकायों के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन के साथ पथ प्रकाश एवं जल संस्थान के देयकों के भुगतान की जाएगी। सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों का भुगतान भी किया जाएगा। एक प्रतिशत राशि उत्तराखंड पालिका केंद्रियित पेंशन निधि में जमा की जाएगी।

