जब शहर में दहशत का माहौल बन गया ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी सक्रिय हो गए। उन्होंने सख्ती दिखाई तत्काल मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक की बैठक बुला ली।अवैध निर्माण हटाए जाने को लेकर बनभूलपुरा में मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त किया जाना था। स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था। यह कानून व्यवस्था पर हमला था।सीएम ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व कार्मिकों पर हुए हमले और क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश दे डाले।रात में ही उन्होंने गुरुवार को मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार समेत अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को कड़े से कड़े संदेश दिए।
सिलक्यारा जैसी घटना में भी दिन-रात जुटे रहे। वहीं डीएम की ओर से दूरभाष पर सीएम को अवगत कराया गया कि अशांति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गए हैं।

