प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दून की सड़कों पर उतरे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव कॉम्प्लेक्स से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में भर्ती के नाम पर युवाओं से खिलवाड़ हुआ है। तमाम उद्योग बंद हो चुके हैं, जो हैं, उनमें भी कई बंदी की कगार पर हैं। कहा, गन्ने का खरीद मूल्य भी घोषित नहीं हुआ। इसके विरोध में 11 जनवरी को लक्सर में किसान सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। कहा, प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए उनसे रोजगार छिना जा रहा है। 700 से ज्यादा उद्योग बंद हो चुके हैं तो कई बंदी की कगार पर हैं। कहा, वर्ष 2016 में जितने कर्मचारी बीएचईएल में थे, उसके एक चौथाई कर्मचारी भी बीएचईएल में नहीं है। बोले- सरकार बताए कितने लोगों को किया भर्ती पदयात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवान, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, सुरेंद्र कुमार, रामयश सिंह, सतपाल ब्रह्मचारी, सुरेंद्र सिंह सजवाण, गोदावरी थापली, गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, उर्मिला थापा, मथुरा दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

