कैबिनेट की बैठक बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में होगी। बैठक में पर्यटन, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण समेत कई विभागों से जुड़े अहम प्रस्ताव आ सकते हैं। बैठक शाम करीब चार बजे शुरू होगी।
