Skip to content
June 17, 2026
citytime

citytime

just for worldpress site

  • होम
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • विशेष
Watch Online
  • Home
  • सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच गिरफ्तार
  • उत्तराखंड

सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच गिरफ्तार

admin December 22, 2023

जमीन कब्जाने के मामले में सीबीआइ ने उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सुधीर विंडलास व अन्य आरोपितों पर एक परियोजना की आड़ में आसपास की सरकारी व निजी भूमि कब्जाने का आरोप है। आरोपितों के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी सीबीआइ जल्द कर सकती है।उद्योगपति सुधीर विंडलास व उनके सहयोगियों के विरुद्ध राजपुर थाने में जमीन पर कब्जा करने और धोखाधड़ी से बेचने के चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमा वर्ष 2018 में और बाकी के तीन वर्ष 2022 में दर्ज हुए। सुधीर के विरुद्ध सबसे पहले दुर्गेश गौतम निवासी राजपुर ने वर्ष 2018 में पुलिस की एसआइटी (भूमि) से शिकायत की थी।दुर्गेश का आरोप था कि सुधीर और उनके साथियों ने राजपुर में करीब एक हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसमें कुछ तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप भी था। एसआइटी की जांच के बाद मामले में 14 फरवरी 2018 को राजपुर थाने में सुधीर व अन्य के खिलाफ जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी कड़ी में 25 जनवरी 2022 को दून पैरामेडिकल कालेज के मालिक संजय सिंह चौधरी की शिकायत पर राजपुर थाने में चौथा मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें सुधीर के साथ उनके भाई प्रदीप विंडलास को भी आरोपित बनाया गया। इन मामलों में सीबीआइ सुधीर और उनके साथियों को काफी समय से तलाश रही थी। गुरुवार को सुधीर और उनके सहयोगी रवि दयाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Continue Reading

Previous: हर दिन देना होगा ड्यूटी का हिसाब, पुलिस मुख्यालय और सीबीसीआइडी अधिकारियों को
Next: कोविड से निपटने को स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है : स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा न्यूज़

देहरादून समेत 8 जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून समेत 8 जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

June 16, 2026
ऋषिकेश में महिला को बचाने के लिए नदी में कूदा मध्य प्रदेश का युवक, तेज बहाव में लापता
  • उत्तराखंड

ऋषिकेश में महिला को बचाने के लिए नदी में कूदा मध्य प्रदेश का युवक, तेज बहाव में लापता

June 16, 2026
करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत
  • उत्तराखंड

करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत

June 16, 2026
https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1-1-1-1-1-1.mp4

अन्य खबरें

देहरादून समेत 8 जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून समेत 8 जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

June 16, 2026
ऋषिकेश में महिला को बचाने के लिए नदी में कूदा मध्य प्रदेश का युवक, तेज बहाव में लापता
  • उत्तराखंड

ऋषिकेश में महिला को बचाने के लिए नदी में कूदा मध्य प्रदेश का युवक, तेज बहाव में लापता

June 16, 2026
करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत
  • उत्तराखंड

करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत

June 16, 2026
उत्तराखंड के कॉलेज में अब डिजिटली चेक होंगी आसर शीट
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के कॉलेज में अब डिजिटली चेक होंगी आसर शीट

June 15, 2026
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.