Stock photo showing hazardous tangle of electricity cables in an Indian street. Unsurprisingly power outages are common in India.
1660 करोड़ से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बुनियादी विकास के लिए एशियन विकास बैंक ने 200 मिलियन यानी करीब 1660 करोड़ के ऋण को स्वीकृति देते हुए सरकार के साथ ऋण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।लंबे समय से इसकी कवायद चल रही थी। इसके तहत जहां पिटकुल करीब 850 करोड़ से पावर ट्रांसमिशन के नेटवर्क को मजबूत बनाएगा तो वहीं यूपीसीएल करीब 750 करोड़ से देहरादून शहर की बिजली लाइन को भूमिगत करेगा। यूपीसीएल यहां 11 केवी के अलावा कुछ जगहों पर 33 केवी, मुख्य मार्गों व उससे जुड़े सहायक मार्गों की 537 किमी बिजली लाइन भूमिगत करेगा। वहीं, पिटकुल नए सब स्टेशन बनाने के साथ ही विद्युत लाइन भी बनाएगा। नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के आर्थिक विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और भारत में एडीबी के डिप्टी रेजिडेंट मिशन निदेशक होयुन जियोंग ने ऋण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आर्थिक विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी ने कहा कि उत्तराखंड की बिजली प्रणाली के बुनियादी ढांचे को मजबूती व बिजली प्रणाली के नेटवर्क क्षमताओं के विकास, लोड केंद्रों के नवीकरण, ऊर्जा के निर्बाध एकीकरण में इससे सुविधा होगी।

