राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गई हैं। देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहीं।उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। कार्यक्रम के मुताबिक कल वह बदरीनाथ जाएंगी। साथ ही जोशीमठ में छात्रों के साथ संवाद भी करेंगी।राष्ट्रपति के बदरीनाथ कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उसके बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों, निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की डी-ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान फुल प्रुफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

