मसूरी स्थित होटल द रिंक किसी जमाने में एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक हुआ करता था, लेकिन आज रविवार सुबह 12 कमरों के इस खूबसूरत होटल की तस्वीर ही बदल गई। होलट में सुबह चार बजे आग लग गई। इस दौरान होटल का मालिक कमरे में सो रहा था। जैसे ही आग लगने का आभास हुआ वह खिड़की तोड़ कर बाहर निकला।
उत्तराखंड के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक में होटल द रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। होटल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा था। अंदर से सभी कर्मचारी सही सलामत निकल गए थे। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।