
Hot summer or heat wave background, orange sky with clouds and glowing sun
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के मैदानी जिले तपने लगे हैं, जबकि कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग में 10 से 12 जून तक कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंदर का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मानसून ने 1 हफ्ते की देरी के बाद केरल में दस्तक दे दी है। केरल के के कई क्षेत्रों में मानसून बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे में मानसून पूर्वोत्तर में भी पहुंचने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून समय से पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार मानसून जिस रफ्तार से केरल में पहुंचा है। उससे देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून के पहुंचने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान मानसून की प्रगति तय करेगी।