हरिद्वार में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ‘हरिद्वार दर्शन’ नाम से विकसित होने वाली इस पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (पीआरटी) के तहत शहर में 21.08 किलोमीटर लंबे तीन कॉरिडोर बनेंगे। इन पर कुल 21 स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना के तहत पहला और सबसे लंबा कॉरिडोर सीतापुर से भारत माता मंदिर तक 15.58 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर 15 स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरा कॉरिडोर सिटी हास्पिटल से दक्ष मंदिर तक 3.10 किलोमीटर लंबा होगा।परियोजना के निर्माण के लिए कुल 6.9555 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। इसमें 6.1171 हेक्टेयर सरकारी और 0.8384 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। इसके अलावा निर्माण सामग्री, मशीनरी और अन्य कार्यों के लिए सीतापुर में प्रस्तावित पीआरटी डिपो के समीप दो हेक्टेयर अस्थायी भूमि पांच साल के लिए चिह्नित की गई है।
