राजपुर रोड पर संचालित पांच बड़े बार-रेस्तरां, क्लब, जबकि एक रेस्तरां को सील कर दिया गया।ऊर्जा निगम ने सभी छह प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काटे बुधवार को यह कार्रवाई उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यवर्णीय मानकों के उल्लंघन पर की। इस कार्रवाई से राजपुर रोड पर संचालित तमाम बार, क्लब और रेस्तराओं में हड़कंप की स्थिति रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी के अनुसार यह कार्रवाई जिला प्रशासन की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई से पहले ऊर्जा निगम ने सभी छह प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। मोजो और लेविल वन बार एवं क्लब संचालकों ने कार्रवाई से पहले ही अपने प्रतिष्ठानों पर ताला लगा दिया था। इससे विभाग को सीलिंग की कार्रवाई पूरी करने में आसानी हुई। क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। मानकों के पालन और उनकी निगरानी के लिए बोर्ड सहमति पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने साफ किया कि पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
