मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बुधवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं रखी गईं।मुख्यमंत्री ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
