हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर सर्विस के बीच बेहतर तालमेल ने 26 जिंदगियों को बचा लिया। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें सुबह 5.12 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और बचाव एजेंसियों को सक्रिय कर तत्काल समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर सर्विस की टीमों को बिना देरी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचते ही सभी टीमों ने अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप मोर्चा संभाला और एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर सर्विस के बीच बेहतर तालमेल ने 26 जिंदगियों को बचा लिया। सूचना मिलते ही सभी एजेंसियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और साझा रणनीति के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अलग-अलग जिम्मेदारियों के बावजूद सभी टीमों के बीच लगातार समन्वय और त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि महज सवा घंटे के भीतर घायलों और मृतकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। शुरुआती मिनटों में सक्रियता और एजेंसियों का तालमेल बेहद महत्वपूर्ण निर्णायक साबित हुआ।
