उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले में मृत्यु पर प्रभावित परिवार को दी जाने वाली मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की तैयारी है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन मुख्यालय को इस सिलसिले में अन्य राज्यों का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से आपदा राहत के मानकों में संशोधन करने और आपदा में मृत्यु पर राहत राशि चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने के क्रम में यह कवायद की जा रही है। राज्य में वन्यजीवों के हमले आपदा की श्रेणी में है और वर्तमान में इसमें मृत्यु पर प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि अब 12 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
