Confident successful Indian female HR recruitment manager holding resume in hands while having an interview in a modern office, looking and listening to job candidate. Friendly interview between HR female director and caucasian job candidate.
उत्तराखंड में जो जहां रह रहा है, वहीं उसकी जनगणना होगी। जनसंख्या गणना के लिए राज्य में कुल 34,443 गणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 26,830 प्रगणक एवं 4,676 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें 29,515 प्रगणकों एवं 5,223 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण कार्य के लिए 23 मास्टर ट्रेनर एवं 570 फील्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं और कुल 712 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए हैं। जिन भवनों में किराएदार रह रहे हैं, उनकी वहीं जनगणना कराई जाएगी। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 40 सवालों का जो जवाब आपको देना है, वह पूरी तरह से गोपनीय है। सूचना का अधिकार अधिनियम या किसी भी न्यायालय के दायरे से यह डाटा पूरी तरह बाहर है।जनगणना के इस दूसरे चरण के दौरान जो जहां होगा, वहीं जनगणना होगीजनगणना के दौरान आधार नंबर और वोटर आईडी नंबर देना वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं। उन्होंने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जनगणना के दौरान एकत्रित किए जाने वाले सभी व्यक्तिगत आंकड़े पूर्णतः गोपनीय रखे जाते हैं।।उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं जनहित संबंधी उद्देश्यों के लिए किया जाता है। जनगणना-2027 में उपयोग किए जा रहे डिजिटल उपकरण मजबूत एन्क्रिप्शन एवं बहुस्तरीय प्रमाणीकरण जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं से युक्त हैं, जिससे आंकड़ों की सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके। किराएदार जहां होगा, वहीं गणना की जाएगी।
