भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जेनी प्रकरण को लेकर कांग्रेस और हरक सिंह रावत पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जेनी प्रकरण कांग्रेस के शासन काल में हुआ था, जेनी को संतान हुई थी, उसका पिता कौन है, यह तथ्य अभी तक छुपा हुआ क्यों है, सच सामने आना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, बच्चे का पिता कौन है यह तो सार्वजनिक हो। और अगर उस समय जेनी ने आरोप लगाए तो तथ्यात्मक कुछ तो बात होगी, जो सार्वजनिक होनी चाहिए।
