चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को देहरादून एयरपोर्ट लाया गया और इंडिगो के विमान से उनके घर भेजा गया। बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड आ रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई थी।पायलट हिमांशु सभरवाल (48) के शव को सड़क मार्ग से उनके घर दिल्ली भिजवाया गया। प्रताप (41), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के (50), एचएस नटराजा (51) के शवों को इंडिगो बंगलुरू की फ्लाइट से बंगलुरू भिजवाया गया है। वहीं, अरूण सालुके (44), के शव को इंडिगो की फ्लाइट से पहले दिल्ली भिजवाया गया है। दिल्ली से उनके शव को गोवा भिजवाया जाएगा। दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले शवों का एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया।
