VANCOUVER, BC - JUNE 11: Actor Diljit Dosanjh attends the global launch of 'Punjab 1984' at Royal King Palace on June 11, 2014 in Surrey, Canada. (Photo by Andrew Chin/Getty Images)
पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत सिंह तीर्थनगरी ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में सुकून के कुछ पल बिताने पहुंचे। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों और मां गंगा के सानिध्य में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे बैठकर जलधारा को निहारा और ध्यान लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। दिलजीत सिंह ने बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रसिद्ध वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। उनके ऋषिकेश पहुंचने की भनक स्थानीय लोगों तक को नहीं लग पाई। साथ ही यहां बिताए खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में भी कैद किया।
