अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मसूरी के माल रोड और लाइब्रेरी चौक पर फिल्म की शूटिंग की। दोनों सितारों की एक झलक पाने के लिए शूटिंग स्थल पर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। हालांकि, शूटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की स्पष्ट तस्वीरें नहीं ले सके।मौसम साफ रहने के बाद फिल्म यूनिट की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग किए जाने की योजना है। इससे आने वाले दिनों में मसूरी के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी फिल्म की शूटिंग देखने को मिल सकती है। इससे पहले बुधवार को भी मसूरी में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की गई थी। सुबह करीब नौ बजे होटल के नजदीक सेट तैयार कर लिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद सेट हटा दिया गया और शूटिंग नहीं हो सकी। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से शहर में फिल्म शूटिंग को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है मसूरी पहुंचने से पहले अक्षय कुमार एक स्थानीय ढाबे पर भी रुके थे। वहां उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी।
