मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आन्तरिक मार्गों का निर्माण किये जाने के लिए 9.94 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी। देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम माजरी ग्रांट के वैश्नवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड़ से लेकर गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक 02 किमी० सड़क का निर्माण किये जाने हेतु 1.37 करोड़ की धनराशि आवंटित की है।जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु 74.24 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 44.54 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर, कुमाल्ता, स्यूसी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य किये जाने हेतु 49.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अन्तर्गत डाम क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर का सुदृढीकरण किये जाने के लिए 1.62 करोड़, जनपद पिथौरागढ के गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 32.53 लाख रुपये आवंटित किए हैं।जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 98.79 के सापेक्ष 50.00 लाख तथा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापित तथा सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 79.74 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 31.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल की कोटद्वार शाखा के अन्तर्गत कोटद्वार नगर की सनेह नगरीय पेयजल योजना में सनेह मल्ली में नलकूप खनन उद्वर्व जलाशय निर्माण किये जाने हेतु 3.30 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किये जाने हेतु 44.13 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
