Woan hand with knife against man
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े प्लंबर राजकुमार ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक महिला की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से भागने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पेचकस और एक सोने की चेन बरामद की गई है। राजकुमार पिछले करीब दो साल से रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे प्लंबिंग के काम के लिए बुलाया गया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान उसने दंपती पर वार कर दिया। मृतकों की पहचान विष्णुलोक कॉलोनी निवासी रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) के रूप में हुई है। तीसरी मृतका तिलया देवी उर्फ शीला (48) थी, जो पड़ोस के घर में काम करती थी और बुजुर्ग दंपती के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंची थी। बीचबचाव के दौरान आरोपी राजकुमार ने उसके पेट में भी पेचकस मार दिया।विष्णुलोक कॉलोनी में तीन लोगों की हत्या की वारदात के पीछे आरोपी राजकुमार ने अपने मेहनताना का सिर्फ तीन सौ रुपये कम मिलने पर पहले कपूर दंपती फिर बीच-बचाव के लिए आई सहायक शीला की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद राजकुमार ने बुजुर्ग दंपती रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) पर पेचकस से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।इसी दौरान पड़ोस के घर में काम करने वाली तिलया देवी उर्फ शीला (48) चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि राजकुमार ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। उसके पेट में वार किए गए। तीनों घायलों को पुलिस ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
