Gun in male human hand aiming toward left side in dark. The person is hidden in shadow, only hand and gun is illuminated. Shot indoor with a full frame DSLR camera.
भगवानपुर के प्रताप कॉलोनी में फायरिंग कर 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि विवाद के बाद समझौता करने के बहाने युवक को घर बुलाया गया, जहां तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया पुलिस के अनुसार, भगवानपुर निवासी सागर ने तहरीर में बताया कि उसका भाई आदित्य राणा उर्फ आदि राणा एक अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अपने दोस्तों के साथ फाइनेंस का कलेक्शन करने भगवानपुर गया था। वहां फाइनेंस के काम को लेकर आदित्य का लक्की शर्मा उर्फ रोहित से विवाद हो गया। दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद लक्की शर्मा ने फोन कर आदित्य से समझौता करने की बात कही और उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद आदित्य अपने दोस्तों के साथ प्रताप कॉलोनी स्थित लक्की के घर पहुंचा।घर के अंदर लक्की अपने भाई राहुल शर्मा और पिता अनिल शर्मा के साथ मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने आदित्य को घर के अंदर बुलाया। इसी दौरान लक्की ने तमंचा निकालकर आदित्य को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अनिल शर्मा के कहने पर राहुल ने गोली मारने को कहा, जिसके बाद लक्की ने आदित्य के सिर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही आदित्य वहीं गिर गया, जबकि उसके साथी मौके से भाग निकले।
