रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ।जांच में शिल्पा का पुश्तैनी जमीन को लेकर मां से विवाद और उसके परिचित शिव नारायण की घटना से पहले आसपास मौजूदगी सामने आई।पुलिस ने हत्या में शामिल बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुश्तैनी जमीन में हिस्सा न मिलने को लेकर शिल्पा का अपनी मां और भाई से विवाद था। इसी वजह से उसने मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाईशिव नारायण घटना के बाद अपना फोन बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 500 होटल-धर्मशालाओं और बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों समेत करीब 700 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मुखबिर की सूचना पर उसे 25 सितंबर को हरिद्वार के शांति कुंज आश्रम से गिरफ्तार किया गया। 21 सितंबर को खजानी देवी अपने घर से लापता थीं। उनके घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो वह बाथरूम में मृत मिलीं। मामले में 22 सितंबर को रायवाला थाने में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
