Black woman in handcuffs
एसटीएफ उत्तराखंड ने 50 लाख रुपये की हेराेइन के साथ हरिद्वार कलियर के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पूर्व में ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर व क्लेमेनटाउन क्षेत्र में तस्करी कर चुके हैं। एसटीएफ की टीम ने तीनों आरोपितों को क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से पकड़ा है। पूछताछ में तस्करों से अहम जानकारी हाथ लगने की संभावना है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को लंबे समय से हेराेइन तस्करी की सूचना मिल रही थी।। शु्क्रवार रात को एसटीएफ की टीम ने जाल बिछाते हुए तीनों तस्करों को 265 ग्राम हेरोइन के साथ क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार निवासी नावेद अली, साहिब अली व मुकर्रम मलिक के रूप में हुई है।
