राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि शनिवार दोपहर के बाद लैंसडौन पहुंचेंगे। देश के दोनों शीर्षस्थ अधिकारियों के आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा लैंसडौन पहुंच चुके हैं। वे कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को लेकर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। कुछ देर में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के भी लैंसडौन पहुंचने की उम्मीद है।दोनों अधिकारियों के दौरे को अंतिम रूप देने के लिए करीब 10.30 बजे लैंसडौन और कोटद्वार में पुलिस ब्रीफिंग हो सकती है। ब्रीफिंग के तत्काल बाद पुलिस मोर्चा संभाल लेगी।
