नए नगर निगमों के गठन और नगर पालिका क्षेत्रों के विस्तार के बाद ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में शामिल हुए घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए रिफिल बुकिंग की अवधि समान रूप से 25 दिन कर दी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर इस समस्या को उठाया था।
