उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ धाम के महिला तप्त कुंड में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई है। बताया गया कि स्नान की दौरान दोनों महिला यात्री संकल्प कर डुबकी लगा रही थीं। इस दौरान वे बेहोश हो गईं, जिन्हें 108 से चिकित्सालय ले जाया गया, जहां महिला यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया।
