Computer hacker sitting in front of laptop late at night and using phone
साइबर अपराध नियंत्रण एवं प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस ने देश में शीर्ष पांच में जगह बनाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई प्रगति समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को कई मानकों पर परखा गया था। इनमें तेलंगाना राज्य पहले स्थान पर रहा है। जबकि, उत्तराखंड ने स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (एस4सी) की स्थापना जैसे बड़े कदम उठाकर देश में पांचवा नंबर हासिल किया है। पुलिस की इस उपलिब्ध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को बधाई दी है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार बैठक में एक जनवरी से 31 जुलाई तक के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रदर्शन मैट्रिक्स को प्रस्तुत किया गया था। इसमें राज्यों की पुलिस का मूल्यांकन इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की ओर से संचालित साइबर पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया था।
