Side view of unrecognizable hacker at desktop using computers with forex chart on blurry office background. Malware and finance concept. Double exposure
उत्तराखंड में साइबर हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्टेट डाटा सेंटर और सरकारी डिजिटल नेटवर्क पर प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख तक साइबर हमलों के प्रयास होते हैं। मैलवेयर हमले ने कई सरकारी विभागों की वेबसाइट को अपनी चपेट में ले लिया। सुरक्षा कारणों से वेबसाइटों को तत्काल बंद करना पड़ा, हालांकि आईटीडीए की साइबर सुरक्षा टीम ने दो घंटे के भीतर अधिकांश वेबसाइट का संचालन दोबारा शुरू करा दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष की वेबसाइट को सामान्य करने में काफी समय लगा।इस घटना के बाद राज्य सरकार ने डाटा बैकअप, साइबर मानीटरिंग और सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया। ये सारी प्रक्रियाएं तेजी से आगे चल रही थी। इस बीच शनिवार को फिर से साइबर हमलावरों ने स्टेट डाटा सेंटर की सुरक्षा पर सेंध लगा डाली।
इसकी चपेट में मुख्यमंत्री राहत कोष, लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण, राज्य कर विभाग, परिवहन विभाग व पर्यटन विभाग समेत अन्य विभागों की वेबसाइट आईं।एहतियात के तौर पर इन वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद किया गया, ताकि किसी प्रकार की डाटा क्षति या सिस्टम से छेड़छाड़ न हो सके। संदिग्ध मैलवेयर गतिविधि का पता चलते ही साइबर सुरक्षा तंत्र सक्रिय कर दिया गया। तकनीकी टीम ने प्रभावित सर्वरों को अलग कर मैलवेयर की पहचान की और फिर सभी वेबसाइट को पुनर्स्थापित किया गया।
