मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने और गर्जन की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ रहेगा इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर संभव हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।
