खुली नाली और मूसलाधार बारिश के कारण नाली में पानी का तेज बहाव नई बस्ती में परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियां मंदिर के सामने बारिश के दौरान खेल रही थीं। इसी दौरान छोटी बहन सोनाक्षी खेलते-खेलते खुली नाली तक पहुंच गई और तेज बहाव की चपेट में आ गई। बहन को बहता देख बड़ी बहन लक्ष्मी उसे बचाने के लिए बिना देर किए नाली में उतर गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी अपना संतुलन खो बैठी और दोनों बहनें बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। जिस नाली में यह हादसा हुआ, वहां काफी तीखी ढलान है। नाली के किनारे फिसलन होने के कारण बच्चियों के पैर भी नहीं टिक सके। यही वजह रही कि वे बहाव के सामने खुद को संभाल नहीं पाईं। दोनों मासूमों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
