हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर निकले चार नाबालिग दोस्त गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। चारों किशोरों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन गहरे पानी के डर से कोई गंगनगर में उतरकर बचा नहीं पाया। जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को पानी से निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
