Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र से लापता किशोरी के साथ दो युवकों के दुस्साहसी वारदात को अंजाम देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।कोतवाली क्षेत्र निवासी 12 साल की नाबालिग 29 जुलाई की रात करीब 12 बजे घर से चली गई। सुबह उसकी मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खोजबीन शुरू की। दो युवक अलग अलग समय पर किशोरी के साथ सीसीटीवी में नजर आए। उनकी पहचान विक्रम सिंह निवासी कुसुमखेड़ा और सौरभ बिष्ट निवासी त्रिलोकपुर गौलापार के रूप में हुई। दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी विक्रम ने बताया कि रात किशोरी उसे रोडवेज के सामने बर्फ वाली गली में मिली, जिसे वह गाड़ी में अपने मुखानी स्थित स्टूडियो ले गया। जहां रात भर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद सुबह बर्फ वाली गली में ही छोड़ दिया। इसके बाद सौरभ बिष्ट किशोरी को शक्तिफार्म ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में वह किशोरी को हल्द्वानी छोड़ कर चला गया। किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपियों पर पाक्सो में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त आरोपी विक्रम का वाहन भी सीज कर दिया गया है।
