Photo of a place flooded. Overflow.
यमुनोत्री घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। मलबा और बोल्डर आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हाईवे को दोबारा खोलने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं। बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी क्षेत्र में नदी का पानी बढ़कर कुछ होटलों की पहली मंजिल तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि यमुना नदी का बहाव फिलहाल अपने मुख्य मार्ग से ही हो रहा है और नदी ने नई धारा नहीं बनाई है। इससे स्यानाचट्टी में किसी बड़े नुकसान की आशंका फिलहाल टलती नजर आ रही है।
