उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मानसून में तेजी देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर हरिद्वार जिले में बिजली चमकने और तेज गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो एक अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा।आने वाले दिनों तक प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
