कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया। ।वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह उत्तराखंड राज्य के गठन से पहले और बाद में प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा कांग्रेस संगठन को समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश कांग्रेस परिवार ने एक अनुभवी, संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व को खो दिया है। इस कठिन समय में हमारी उपस्थिति ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सम्मान होगी।
