closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added
हल्द्वानी शहर के गौलापार की कुंवरपुर न्याय पंचायत के मानपुर गांव में मंगलवार शाम पानी के निर्माणाधीन टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटे अचेत हो गए। आनन-फानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मानपुर निवासी 46 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट पुत्र स्व.भीम सिंह ने घर के पास ही कुछ दिन पहले पानी का भूमिगत टैंक बनाया था। मंगलवार शाम 5:30 बजे टैंक की शटरिंग खोली जा रही थी। इसी बीच धर्मेंद्र सीढ़ी के सहारे टैंक में उतर गए। काफी समय बीतने के बाद जब वह बाहर नहीं आए तो उनका छोटा भाई 40 वर्षीय खुशाल सिंह भी टैंक में उतरे और भीतर बनी गैस की चपेट में आकर अचेत हो गए।पुकार लगाने के बाद भी जब दोनों बेटों का कोई जवाब नहीं आया तो अनहोनी की आशंका में मां सरस्वती देवी (65) भी उन्हें देखने टैंक में उतरी। वह भी बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सब्जी विक्रेता भोज राम ने तीनों को निकालने की कोशिश की लेकिन टैंक में उतरते ही वह भी अचेत हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। इस दौरान भोज राम को तो होश आ गया लेकिन लेकिन मां-बेटे की चेतना नहीं लौटी। ग्रामीण तत्काल तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
