मियांवाला चौक के पास एक होमस्टे के कमरे में 40 वर्षीय महिला मृत मिली, जबकि उसके साथ ठहरा बीएसएफ जवान बेसुध अवस्था में मिला ,पुलिस ने होमस्टे की तलाशी ली तो एक कमरे में परमेंद्र नेगी बेसुध अवस्था में मिला, जबकि वहां एक महिला मृत पड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने परमेंद्र को 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, बीएसएफ जवान ने अपनी पत्नी को लोकेशन भेजकर फोन पर बताया था कि उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग था और उसने महिला को मारने के बाद स्वयं भी जहर खा लिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को एक महिला क्लेमेनटाउन थाने पहुंची और बताया कि उसके पति परमेंद्र नेगी ने उसे अपनी लोकेशन भेजी है। फोन पर उसने बताया कि उसका पिछले कुछ समय से एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे उसने मार दिया है और स्वयं भी जहर खा लिया है। मृत महिला की पहचान 40 वर्षीय आरती निवासी गूलरघाटी नकरौंदा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि 38 वर्षीय परमेंद्र नेगी बीएसएफ में तैनात है और वर्तमान में छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो दिनों से उक्त होमस्टे में ठहरे हुए थे।
