बुधवार की शाम तेज बारिश में एक्सप्रेस-वे की सड़क का हिस्सा धंस गया। पहली ही बारिश में एक्सप्रेसवे की सड़क के इस हाल से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने से कई वाहनों को नुकसान हुआ है।पहली बारिश में ही देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। सड़क इस तरह धंसी की कई वाहनों के रिम तक टूट गए। कुछ राहगीरों के वाहन धंसी सड़क में क्षतिग्रस्त हो गए तो उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह सड़क धंसी, वो हिस्सा शामली के हाथी करौंदा गांव के पास का है। इससे पहले एक्सप्रेसवे पर दून के हिस्से में भी इस तरह की कमी नजर आई थी।करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता पर पहली बारिश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के डुंगर गांव के पास बारिश में सड़क धंस गई और दो स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए। गनीमत रही कि कोई वाहन गड्ढों में नहीं फंसा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
