दून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात चोरों ने खूब उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक रात के समय कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर ओपीडी भवन में दाखिल हो गए। वे एक-एक कर कई जगहों पर गए। जब उन्हें कुछ सामान नहीं मिला तो वे दूसरी मंजिल पर मौजूद शौचालय में पहुंचे। उन्होंने शौचालय का ताला तोड़ा। अंदर पहुंचकर पहले उन्होंने टोटियां निकालने का प्रयास किया। नहीं निकलीं तो उन्होंने हैंड बेसिन तोड़ना शुरू किया। उन्होंने एक-एक कर सभी चार बेसिन तोड़ डाले। यह सब करीब दो घंटे तक चला।मामले का खुलासा सुबह के समय हुआ जब ओपीडी के लिए कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। शौचालय में कई बेसिन टूटे पड़े थे। इस मामले में पुलिस शिकायत के साथ ही प्रबंधन ने जांच बैठा दी है। घटना के बाद से अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
