Black woman in handcuffs
श्रीनगर के पौड़ी चुंगी क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए। आरोप है कि यात्रियों ने डंडों और पत्थरों से हमला किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए राजस्थान से आए दस यात्रियों को हिरासत में लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर नारेबाजी की।वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज तिवारी ने बताया कि स्थानीय युवक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के समझाने पर घायल युवकों का मेडिकल कराया गया।
