Car hit scene, male person lying on the floor in front of a car
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। जब श्यामपुर के गाजीवाली निवासी वीर सिंह अपनी पत्नी मंजू और पांच वर्षीय पोती शिव सिंह के साथ स्कूटी से हरिद्वार की ओर से घर लौट रहे थे। देर रात कांगड़ी फ्लाईओवर के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान वीर सिंह (53) पुत्र मोहर सिंह, मंजू (50) पत्नी वीर सिंह और शिव सिंह (5) पुत्र अनुज सिंह निवासी ग्राम गाजीवाली, थाना श्यामपुर के रूप में हुई है।
