मानसून के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून आगमन में सामान्य से सात से 10 दिनों की देरी हो सकती है। इस साल जून में अभी तक कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो तापमान सामान्य के आसपास रहा। भारत में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से इस साल उत्तराखंड में मानसून कुछ दिनों की देरी से आएगा। हालांकि, प्री-मानसून की बारिश से पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी।प्रदेशभर में हल्की बारिश और तूफान के चलने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, चटक धूप खिलने पर गर्मी ने तेवर भी दिखाए। अब लोगों को मानसून का इंतजार है। फिलहाल मानसून के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून आगमन में सामान्य से सात से 10 दिनों की देरी हो सकती है।
