मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।जबकि पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 25 जून के बीच प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
