उत्तराखंड में शुक्रवार को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान केकुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और तेज तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में मानसून आने से पहले हल्की बारिश और तूफान चलने से गर्मी से राहत मिली है। जून में अभी तक कुछ एक दिनों को छाेड़ दें तो तापमान सामान्य के आसपास रहा। ऐसे में 19 जून को भी मौसम बिगड़ने से मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य के नीचे रहने का अनुमान है।आने वाले दिनों की बात करें तो 24 जून तक प्रदेशभर में मौसम बदला हुआ रहेगा। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
