आरोप है कि एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है। मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि वह बुधवार रात करीब एक बजे किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में ले लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। वहीं, घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने आरोपी पक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ।दुकान में तोड़फोड़ के बाद आक्रोशित लोग शहर कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान पल्टन बाजार की दुकानें भी बंद कराने की कोशिश हुई। कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेटकर दुकानों के शटर गिरा दिए। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में प्रेमनगर, क्लेमेंटटाउन, पटेलनगर समेत कई थानों से पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की
