पद्मश्री से सम्मानित शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर देर शाम देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने बहुत कम उम्र में ही बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी और पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने ने केवल स्वयं खेल की दुनिया में परचम लहराया, बल्कि प्रशिक्षण देकर अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया। केवल 49 वर्ष की कम उम्र में उनका इस दुनिया से जाना उनके पूरे परिवार, खेल प्रशंसकों के लिए बहुत दुखदायक घड़ी है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की जसपाल राणा के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। युवा खिलाड़ियों को तराशने के मामले में भी उन्होंने शानदार काम किया। इस दुख की घड़ी में हमारी भावनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।
